शनिवार 14 फ़रवरी 2026 - 12:06
आयतुल्लाह अराफी ने तरलाई इस्लामाबाद आत्मघाती विस्फोट की निंदा की

हौज़ा / ईरान के हौज़ा ए इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा अराफी ने तरलाई, इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती विस्फोट की निंदा करते हुए एक शोक संदेश जारी किया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , तरलई इस्लामाबाद में नमाज़ ए जुमआ के दौरान एक शिया मस्जिद में होने वाले दहशतगर्दाना हमले ने पूरी दुनिया को ग़मगीन कर दिया। इस दर्दनाक वाक़िये में कई नमाज़ी शहीद और ज़ख्मी हुए।

जिसके बाद दुनिया भर में रंज व ग़ुस्से की लहर दौड़ गई। उलेमा और मज़हबी व समाजी हलकों ने इस हमले को फिरक़ावाराना हम-आहंगी के खिलाफ साज़िश क़रार देते हुए फ़ौरी और मोअस्सिर कार्रवाई का मुतालबा किया है।

हौज़ा ए इल्मिया ईरान के सरबराह अली रज़ा अराफी ने भी इस अफ़सोसनाक वाक़िये की सख़्त मज़म्मत करते हुए एक ताज़ियती बयान जारी किया है:

निंदनीय बयान कुछ इस प्रकार है

इन्ना लिल्लाहि वा इन्ना इलैहि राजिऊन

एक बार फिर सियोनी और आलमी इस्तेकबार से वाबस्ता जराइम-पेशा अनासिर ने एक और संगीन जुर्म का इर्तिकाब किया और दोस्त व बरादर मुल्क इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान में शिया मुसलमानों, नमाज़ियों और ख़ुदा के मुख़लिस बंदों की एक तादाद को ख़ून में नहला दिया।

यह दहशतगर्दाना कार्रवाई एक नाक़ाबिल-ए-माफ़ी और इंसानियत-सोज़ जुर्म है, जो जाहिल और सियोनी व आलमी इस्तेकबार के आला-कार अनासिर के हाथों मुसलमानों के खिलाफ इस मक़सद से अंजाम दी जाती है कि उम्मत-ए-मुस्लिमा के दरमियान तफ़रक़ा और इख़्तिलाफ पैदा किया जाए।

मैं अपनी जानिब से और इस्लामी जम्हूरिया ईरान के हौज़ा-ए-इल्मिया की तरफ़ से इस होलनाक जुर्म की शदीद मज़म्मत करता हूँ और इस दिलसोज़ सानिहे पर इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान की हुकूमत व मिल्लत, उलमा-ए-किराम, दानिशवरों और बिलख़ुसूस इस अलमनाक वाक़िये के सोगवार अहल-ए-ख़ाना की ख़िदमत में दिली ताज़ियत पेश करता हूँ।

मैं अल्लाह तआला से शोहदा के लिए रहमत व मग़फ़िरत, पसमान्दगान के लिए सब्र व अज्र और इस दर्दनाक वाक़िये के ज़ख्मियों के लिए मुकम्मल और फ़ौरी शिफ़ायाबी की दुआ करता हूँ।

अली रज़ा अराफी

प्रमुख हौज़ा ए इल्मिया ईरान

आयतुल्लाह अराफी ने तरलाई इस्लामाबाद आत्मघाती विस्फोट की निंदा की

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha